नावाडीह : पिछले कई दिनों से नावाडीह और आसपास बिजली आपूर्ति की लचर स्थिति से क्षुब्ध ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व मंत्री सह बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बेबी देवी ने शुक्रवार को दोपहर में विद्युत सब स्टेशन खरपीटो पहुंचकर विद्युतकर्मियों को फटकार लगाई और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने का निर्देश दिया।
इस बीच विद्युत कर्मियों ने जानकारी दी कि निमियाघाट थाना अंतर्गत केंदुआडीह के पास एचटी लाइन के टूटे तार को जोड़ने का काम चल रहा है।काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
वहीं 26 घंटे बाद लगभग 1 बजे दिन में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।मौके पर प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष गणेश महतो,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम हेंब्रम, कोषाध्यक्ष विजय महतो, सुरही पंचायत के मुखिया विश्वनाथ महतो, तापेश्वर महतो,भुनेश्वर महतो,मंटू नायक,विनोद प्रजापति,जयलाल महतो , राधेश्याम कानू, हरि महतो आदि मौजूद थे।