बोकारो : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर जय बजरंग सेना
झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा युवा नेता शशि सम्राट ने शोक जताया है।
जय बजरंग सेना झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा युवा नेता शशि सम्राट ने ने अपने शोक संदेश में कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन अत्यंत दुखद व पीड़ादायक है। वे जनजातीय अस्मिता और अधिकार के सशक्त स्वर थे। राजनीतिक और सामाजिक जगत में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।
जय बजरंग सेना झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा युवा नेता शशि सम्राट ने ने शिबू सोरेन के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो के संरक्षक शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका जाना झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा और की शांति और शोक संतप्त परिवार की प्रार्थना करता हूं।
