चास (बोकारो)। भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय की अध्यक्षता में दीपांजलि पैलेस, चास में भाजपा की ओर से ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में धनबाद सांसद दुलु महतो उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता और अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया गया।
मुख्य वक्ता डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत का तात्पर्य एक ऐसे देश से है जो अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वैश्विक स्तर पर दूसरों पर निर्भर न हो। उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने स्थानीय उद्योगों, नवाचारों और छोटे उद्यमियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया तथा कार्यकर्ताओं से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भारत के नागरिकों में “स्वभाषा, स्वभूषा और स्वदेशी” की भावना होनी चाहिए ताकि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य साकार किया जा सके। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पहले भारत को गोला-बारूद बाहर से मंगाना पड़ता था, परंतु आज देश में ही उसका उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि विदेशी वस्तुओं के उपयोग से पैसा विदेश चला जाता है, इसलिए हमें अपने उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
धनबाद सांसद दुलु महतो ने दीपावली के अवसर पर स्वदेशी वस्तुएं खरीदने का आह्वान किया और दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों पर “स्वदेशी अपनाएं” बोर्ड लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों में स्वदेशी सामानों का उपयोग आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय त्यागी ने किया।
इस अवसर पर प्रमंडलीय प्रभारी भरत यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, जिला महामंत्री अमर स्वर्णकार, आरती राणा, अर्चना सिंह, कुमार अमित, जयप्रकाश तापड़िया, दिलीप श्रीवास्तव, मथुर मंडल, रामलाल सोरेन, वीरभद्र सिंह, राकेश कुमार मधु, चक्रधर शर्मा, राजीव कंठ, धर्मेन्द्र महथा, अभिषेक कुमार ध्रुव, अशोक कुमार पप्पू, विभीषण सिंह चौधरी, एंजेला सिंह, वर्षा देवी, हरिपद गोप, विनय किशोर, बंटी सिंह, कुमकुम राय, माया राय, प्रीति गुप्ता, पुष्पा देवी, किशोर बाउरी, पियूष गौरव, रेषभ कुमार, विशाल गौतम, मंटु राय, श्याम गुप्ता, शिवशंकर राय, बुद्धेश्वर घोषाल, मुन्ना सिंह, प्रकाश नायक, ब्रज दुबे, अवधेश यादव, सुनिता देवी, ममता देवी, दीपक शर्मा, विक्रम महतो, राजेश चौबे, गुलाब महतो, निमाई झा, अरविंद दूबे, सीता देवी, तारा ससकार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

