झामुमो बोकारो जिला बुद्धिजीवी एवं किसान मोर्चा ने चास प्रखंड कमेटी का विस्तारीकरण किया

नई कमेटी में अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन
बोकारो:- चास के वन विभाग परिसर के सभा कक्ष में झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला बुद्धिजीवी मोर्चा और किसान मोर्चा के संयुक्त आयोजन में चास प्रखंड कमेटी का विस्तारीकरण सर्वसम्मति से किया गया।बैठक में बुद्धिजीवी मोर्चा की कमेटी में युधिष्ठिर रजवार को अध्यक्ष, संजीत उपाध्याय को सचिव और बंशीधर बाउरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, किसान मोर्चा की कमेटी में सुभान अंसारी को अध्यक्ष, बहादुर महतो को सचिव और अश्विनी कुमार झा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कमेटी के विस्तारीकरण की प्रक्रिया की संयुक्त अध्यक्षता झामुमो बोकारो जिला अध्यक्ष किरणचंद बाउरी और किसान मोर्चा के बोकारो जिला अध्यक्ष सोमर मुंडा ने की। कार्यक्रम का संचालन चास प्रखंड अध्यक्ष राम दयाल सिंह ने किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के सचिव कोलेश्वर सोरेन, उपाध्यक्ष विनोद बिहारी महतो, शंकर झा, मुक्तेश्वर महतो, मनोज महतो, सुशांत मडा, संपूर्ण सरेन, अताउद्दीन अंसारी, फिरोज असारी, मुख्तार एनुअल अंसारी, कलीम बाबू असारी, आशीष बाउरी, सीताराम बाउरी, लुकमान असारी, करमचंद किस्कू, प्रथम हसदा और महिला नेत्री कुसुम भारती सहित झामुमो के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों को चुनने के साथ ही प्रखंड स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top