बोकारो। विधायक श्वेता सिंह के निर्देश पर विधायक के शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि अजय शर्मा एवं वरीय नेता महावीर सिंह चौधरी के गरिमामयी उपस्थित में चास प्रखंड अंतर्गत डीएमएफटी फंड से भवानीपुर स्थित एसएस बालिका उच्च विद्यालय में जर्जर भवन के जगह नए भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर अजय शर्मा ने बताया की हमारी विधायक क्षेत्र की छात्र छात्राओं के बौद्धिक विकास के लिए हर समय प्रतिबध रहती है, लम्बे समय से यह उच्च विद्यायल जर्जर स्थिति में था लेकिन इसे सुदृढ़ कर बालिकाओं के शिक्षा के हित में यह कार्य धरातल पर उतारा जा रहा है। शिक्षा हर नागरिक का मौलिक अधिकार है,यह भवन सुदृढ़ होने से यहां पर शिक्षा स्थिति में सुधार होगा और छात्राओं का आवागमन बढेगा जिससे क्षेत्र में शिक्षा का अलख जलेगा और छेत्र का नाम रौशन होगा.प्राचार्य पूनम शर्मा ने बोकारो विधायक को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की विधायक ने जो वादा किया था उसे पूरा कर रही है
इस अवसर कालेज की प्रिंसिपल पर विधायक के विद्युत् विभाग के प्रतिनिधि हसीं उर रहमान,क़ृषि विभाग के प्रतिनिधि संजय प्रजापति,कुंज बिहारी पाठक , शहजादा शाहिद,उत्तम गोप,सुजीत राय,रामा शंकर सिंह,शम्भु दास,सरोज यादव,अमृत बावरी, चंचल मजूमदार,मारूफ आदि उपस्थित रहे|
एसएस बालिका उच्च विद्यालय के नए भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न










Leave a Reply