कसमार,Bokaro। कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित गांधी रोड में मंगलवार को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से दीनबंधु परिवार के बैनर तले पूर्व मुखिया प्रतिमा देवी ने कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें पूर्व मुखिया प्रतिमा देवी ने पंचायत क्षेत्र के दर्जनों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर प्रतिमा देवी ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब और असहाय लोगों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में समाज के सक्षम लोगों का दायित्व है कि वे आगे बढ़कर जरूरतमंदों की सहायता करें. उन्होंने कहा कि दीनबंधु परिवार लगातार सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है और आगे भी इसी तरह मानव सेवा का कार्य जारी रहेगा। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ नजर आयी। कार्यक्रम में भाजपा खैराचातर मंडल प्रतिनिधि तुलसीदास जायसवाल, दीनबंधु परिवार के बिंदेश्वरी प्रसाद जायसवाल, गीता देवी, शांति देवी, कांति देवी, नूनीबाला देवी, कुमुद देवी आदि मौजूद थे।










Leave a Reply