चंदनकियरी: झामुमो व झामुमो नेतृत्ववाली हेमंत सोरेन सरकार अपने उद्देश्य व सिद्धांत से पूरी तरह भटक चुकी है। झारखंड सरकार को मूलवासी व आदिवासियों से इन्हे कोई सरोकार नहीं चंदनकियरी:झामुमो व झामुमो नेतृत्ववाली हेमंत सोरेन सरकार अपने उद्देश्य व सिद्धांत से पूरी तरह भटक चुकी है। अब झारखंड के मूलवासी व आदिवासियों से इन्हे कोई सरोकार नहीं। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपई सोरेन ने संथाल परगना दौरे में जाने के क्रम में चंदनकियारी में कहा। यहां भाजपाइयों ने उनका स्वागत स्थानीय सुभाष चौक स्थित भाजपा कार्यालय के समीप गुरुवार को किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य की झामुमो सरकार स्व शिबू सोरेन के नीतियों को भी तिलांजलि दे चुकी है,जिन्हे राज्य या राज्यवासियों के विकास से कोई लेना देना नही। बल्कि सरकार के मंत्री व विधायक अब जनहित की नही बल्कि स्वार्थनिहित राजनैतिक गतिविधियों में लिप्त हैं। कहा सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। जिससे राज्य की डेमोग्राफी बदलने के कगार पर है और विशेषकर आदिवासियों की अस्मिता पर खतरा उत्पन्न हो चुकी है।










Leave a Reply