बोकारो : डीपीएस बोकारो के विद्यार्थी शुक्रवार को देश के दूरद्रष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित की गई परीक्षा पे चर्चा 2026 के लाइव सेशन का साक्षी बने। विद्यालय के कालिदास कला भवन के साथ-साथ विभिन्न कक्षाओं में भी चलाए जा रहे लाइव शो को देखते हुए बच्चों ने परीक्षा के साथ-साथ जीवन में भी कामयाबी का मंत्र सीखा। छात्र-छात्राओं ने तनावमुक्त होकर एवं आनंदयुक्त वातावरण में परीक्षा देने के कई गुर सीखे।
प्रधानमंत्री के साथ इस इंटरैक्टिव सेशन में बच्चों ने खास तौर से परीक्षा की तैयारी के पैटर्न में समयानुसार बदलाव लाने, लेसन का बोझ न बने, इसके लिए सेल्फ स्टडी की मदद से शिक्षकों से एक कदम आगे निकलने, संपूर्ण सिलेबस की पढ़ाई, खेल और पढ़ाई में संतुलन, शिक्षा को जीवन बनाने का माध्यम समझने, समय-प्रबंधन, जीवन-कौशल सहित कई महत्वपूर्ण टिप्स सीखे। विद्यार्थियों ने सदैव सकारात्मक बने रहने, घबराहट से बचने के उपायों, आत्मविश्वास की भावना जागृत करने जैसी पीएम मोदी की बातों को काफी प्रेरणाप्रद बताया और वे इनसे काफी प्रभावित हुए।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार ने परीक्षा पे चर्चा को प्रधानमंत्री श्री मोदी की ऐतिहासिक पहल बताते हुए छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा के दिनों में एक अतुलनीय संजीवनी बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे जब तनावमुक्त होकर आनंदपूर्ण वातावरण में परीक्षा देंगे, तो निश्चय ही वे अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।







Leave a Reply