The Jharkhand Samachar

The Jharkhand Samachar

Your Trusted Voice Across the World.

  • Archived Videos
Search

चास नगर निगम चुनाव: बदलाव की हुंकार,

Anil Kumar Avatar
Anil Kumar
February 6, 2026
चास नगर निगम चुनाव: बदलाव की हुंकार,

बिनोद कुमार के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज

बोकारो।चास नगर निगम चुनाव को लेकर पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी को लेकर आम जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में मेयर प्रत्याशी बिनोद कुमार के छोटे भाई रंजीत कुमार ने चीराचास स्थित आवासीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी मुद्दों और भावी योजनाओं को जनता के समक्ष रखा।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रंजीत कुमार ने कहा कि आज चास नगर निगम क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। समय पर न तो पानी की आपूर्ति हो रही है, न ही बिजली और सफाई व्यवस्था संतोषजनक है। लोग नियमित रूप से होल्डिंग टैक्स जमा कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम की ओर से ठोस सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। हर वार्ड में सड़क, नाली और कचरा निस्तारण की समस्या विकराल रूप ले चुकी है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल जैसे कठिन समय में, जब पूरा शहर घरों में कैद था, उस दौर में बिनोद कुमार लगातार समाज के बीच सक्रिय रहे। जरूरतमंदों तक राशन, पानी, ऑक्सीजन मास्क, गैस सिलेंडर समेत हर संभव सहायता पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि संकट की उस घड़ी में भी बिनोद कुमार ने जनता का हाथ नहीं छोड़ा और जमीन पर उतरकर सेवा की मिसाल पेश की।
रंजीत कुमार ने भरोसा दिलाया कि यदि बिनोद कुमार मेयर का चुनाव जीतते हैं, तो एक वर्ष के भीतर चास में स्मार्ट सिटी की दिशा में ठोस और दिखने वाले बदलाव होंगे। साथ ही नगर निगम में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज निगम कर्मियों को अपने अधिकारों के लिए बार-बार हड़ताल करनी पड़ती है, लेकिन बिनोद कुमार की जीत के बाद किसी भी कर्मचारी को सड़क पर उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा—
“अगर सिस्टम में बदलाव चाहिए, तो सिस्टम का हिस्सा बनना होगा। केवल दोष देने से नहीं, बल्कि मैदान में उतरकर बदलाव लाना होगा।”
जनता से भावुक अपील करते हुए रंजीत कुमार ने कहा—
“यह चुनाव सिर्फ बिनोद कुमार नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि चास की जनता खुद यह चुनाव लड़ रही है। मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि आप अपने-अपने मोहल्लों में जाएं, पड़ोसियों से संवाद करें, सच्चाई बताएं और बदलाव की इस लड़ाई को मजबूती दें। यह केवल वोट का नहीं, बल्कि चास के भविष्य का चुनाव है।”
इधर, नगर निगम चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी प्रचार अभियान में जुट गए हैं। मेयर प्रत्याशी बिनोद कुमार के समर्थन में रंजीत कुमार ने समर्थकों के साथ नगर निगम के सभी वार्डों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वे घर-घर जाकर लोगों से बिनोद कुमार को आशीर्वाद देने और चास के विकास के लिए मजबूत नेतृत्व चुनने की अपील कर रहे हैं।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से लक्ष्मीनारायण यादव, संजीत पोल्टा, कमलेश कुमार, गणेश गुप्ता, भरत छात्रवाल, काली आचार्या, कार्तिक बाउरी, सोनू कुमार, जय यादव, राकेश कुमार, बनू यादव, आनंद ठाकुर, प्रहलाद शर्मा, रमेश मांझी, राहुल, खीरू बाउरी, दीपक डोम, धीरज शर्मा, बलराम कुमार, संगम, चित्तरंजन कुमार, सुनील कुमार, संजय चौधरी, रंजन सिंह, शैलेंद्र कुमार, रामचंद्र केसरी, धर्मेंद्र कुमार, पवन कुमार, देवेंद्र तुरी, रितेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • More
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to print (Opens in new window) Print

Like this:

Like Loading…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Featured Articles

  • चास नगर निगम चुनाव: बदलाव की हुंकार,

    चास नगर निगम चुनाव: बदलाव की हुंकार,

    February 6, 2026
  • परीक्षा पे चर्चा 2026 : पीएम मोदी से डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के गुर

    परीक्षा पे चर्चा 2026 : पीएम मोदी से डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के गुर

    February 6, 2026
  • सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों से राज्यपाल का संवाद,

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों से राज्यपाल का संवाद,

    February 6, 2026
  • बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    January 30, 2026
  • जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    January 29, 2026

Search

Author Details

Follow Us on

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • VK
  • Pinterest
  • Last.fm
  • TikTok
  • Telegram
  • WhatsApp
  • RSS Feed

Tags

bokaro international womens day jharkhand

About Us

THE JHARKHAND SAMACHAR

The Jharkhand Samachar is a dedicated digital news platform committed to delivering accurate, unbiased, and timely news from Jharkhand and across India. Our mission is to keep people informed with credible journalism that reflects the real voice of society.

Latest Articles

  • चास नगर निगम चुनाव: बदलाव की हुंकार,

    चास नगर निगम चुनाव: बदलाव की हुंकार,

    February 6, 2026
  • परीक्षा पे चर्चा 2026 : पीएम मोदी से डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के गुर

    परीक्षा पे चर्चा 2026 : पीएम मोदी से डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के गुर

    February 6, 2026
  • सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों से राज्यपाल का संवाद,

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों से राज्यपाल का संवाद,

    February 6, 2026

Categories

  • Article (1)
  • Bokaro (490)
  • Delhi (2)
  • Deoghar (1)
  • Dhanbad (260)
  • Education (1)
  • Garhwa (1)
  • Giridih (11)
  • Godda (2)
  • Hazaribagh (10)
  • Health (1)
  • Jamshedpur (1)
  • Jharkhand (818)
  • Kodarma (2)
  • National News (2)
  • Railway News (1)
  • Ramgarh (6)
  • Ranchi (8)
  • Uncategorized (52)
Scroll to Top
%d