The Jharkhand Samachar

The Jharkhand Samachar

Your Trusted Voice Across the World.

  • Archived Videos
Search

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर टाउन हॉल में कार्यक्रम, डीसी-एसपी सहित कई अधिकारियों ने की भागीदारी

Anil Kumar Avatar
Anil Kumar
March 8, 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर टाउन हॉल में कार्यक्रम, डीसी-एसपी सहित कई अधिकारियों ने की भागीदारी

बोकारो। रविवार को शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में दीप प्रज्वलन के साथ महिला महोत्सव सप्ताह का भव्य शुभारंभ किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, सशक्तिकरण और जागरूकता पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह, डीडीसी शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर मेनका, एसी मो. मुमताज अंसारी, एफओ संदीप शिंदे, एसडीओ चास प्रांजल ढांडा तथा डीसीएलआर चास प्रभाष दत्ता सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता ने उपस्थित लोगों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास और उसके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह दिवस महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने कहा कि आज की महिलाएं अपने टैलेंट, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। कई मामलों में वे पुरुषों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और अपनी क्षमता का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और व्यवसाय सहित विभिन्न क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर समाज से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस विभाग लगातार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई कदम उठा रहा है, लेकिन इस दिशा में समाज की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से घरों में बच्चों को बेटियों और महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से साल ओढ़ाकर और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • More
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to print (Opens in new window) Print

Like this:

Like Loading…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Featured Articles

  • महिला दिवस पर वेदांता का बड़ा संकल्प, महिलाओं की भागीदारी 35% तक बढ़ाने का लक्ष्य

    महिला दिवस पर वेदांता का बड़ा संकल्प, महिलाओं की भागीदारी 35% तक बढ़ाने का लक्ष्य

    March 9, 2026
  • जनरल स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    जनरल स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    March 8, 2026
  • महिला महोत्सव सप्ताह में पिंक ऑटो जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी

    महिला महोत्सव सप्ताह में पिंक ऑटो जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी

    March 8, 2026
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर टाउन हॉल में कार्यक्रम, डीसी-एसपी सहित कई अधिकारियों ने की भागीदारी

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर टाउन हॉल में कार्यक्रम, डीसी-एसपी सहित कई अधिकारियों ने की भागीदारी

    March 8, 2026
  • वेदांता में STEM भूमिकाओं में महिलाओं की भागीदारी 35% से अधिक, 50% भर्ती का लक्ष्य

    वेदांता में STEM भूमिकाओं में महिलाओं की भागीदारी 35% से अधिक, 50% भर्ती का लक्ष्य

    February 10, 2026

Search

Author Details

Follow Us on

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • VK
  • Pinterest
  • Last.fm
  • TikTok
  • Telegram
  • WhatsApp
  • RSS Feed

Tags

bokaro international womens day jharkhand

About Us

THE JHARKHAND SAMACHAR

The Jharkhand Samachar is a dedicated digital news platform committed to delivering accurate, unbiased, and timely news from Jharkhand and across India. Our mission is to keep people informed with credible journalism that reflects the real voice of society.

Latest Articles

  • महिला दिवस पर वेदांता का बड़ा संकल्प, महिलाओं की भागीदारी 35% तक बढ़ाने का लक्ष्य

    महिला दिवस पर वेदांता का बड़ा संकल्प, महिलाओं की भागीदारी 35% तक बढ़ाने का लक्ष्य

    March 9, 2026
  • जनरल स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    जनरल स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    March 8, 2026
  • महिला महोत्सव सप्ताह में पिंक ऑटो जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी

    महिला महोत्सव सप्ताह में पिंक ऑटो जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी

    March 8, 2026

Categories

  • Article (1)
  • Bokaro (494)
  • Delhi (3)
  • Deoghar (1)
  • Dhanbad (260)
  • Education (1)
  • Garhwa (1)
  • Giridih (11)
  • Godda (2)
  • Hazaribagh (10)
  • Health (1)
  • Jamshedpur (1)
  • Jharkhand (822)
  • Kodarma (2)
  • National News (2)
  • Railway News (1)
  • Ramgarh (6)
  • Ranchi (8)
  • Uncategorized (52)
Scroll to Top
%d