महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करेगा जागरूकता अभियान
बोकारो। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला महोत्सव सप्ताह के तहत रविवार को शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) परिसर से पिंक ऑटो जागरूकता रथ को जिला प्रशासन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस मौके पर उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह, डीडीसी शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर मेनका, एसडीओ चास प्रांजल ढांडा तथा वन पदाधिकारी संदीप शिंदे सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है। पिंक ऑटो जागरूकता रथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर महिलाओं से जुड़े अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देगा।
उन्होंने कहा कि महिला महोत्सव सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पिंक ऑटो रथ के जरिए समाज के हर वर्ग तक महिला सुरक्षा और सम्मान का संदेश पहुंचाया जाएगा।







Leave a Reply