बोकारो। युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने और समुदाय से जुड़ाव मजबूत करने के उद्देश्य से ईएसएल स्टील लिमिटेड की सीएसआर टीम द्वारा सिंदुरपेटी स्थित वेदांता समर्थित नंदघर में नेतृत्व दौरे का आयोजन किया गया। इस पहल का नेतृत्व डिप्टी सीईओ एवं होल-टाइम डायरेक्टर रवीश शर्मा ने किया।
इस दौरे में बच्चों, अभिभावकों और समुदाय के प्रतिनिधियों की भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसके बाद नंदघर पहल तथा इसके शिक्षा और पोषण पर पड़ रहे सकारात्मक प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों द्वारा कविता पाठ प्रस्तुत किया गया, जबकि अभिभावकों ने भी अपने अनुभव साझा किए।
इस दौरान आपसी सम्मान के प्रतीक के रूप में मुखिया एवं कंपनी प्रतिनिधियों के बीच शॉल का आदान-प्रदान किया गया। अतिथियों ने पारंपरिक गोधभराई एवं अन्नप्राशन समारोह में भी भाग लिया, जो नंदघर के समग्र विकास दृष्टिकोण को दर्शाता है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं पानी की बोतलों का वितरण रहा। अंत में अतिथियों ने पौधारोपण कर हरित भविष्य का संदेश दिया।
इस अवसर पर रवीश शर्मा ने कहा कि ईएसएल स्टील केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि समुदाय के समग्र विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। नंदघर जैसे केंद्र बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में हेड-सीएसआर कुनाल दरिपा, मुखिया बसुदेव राजवार, शिक्षा प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर (अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन) आनंद कुमार सहित सीएसआर टीम और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
ईएसएल स्टील ने सिंदुरपेटी के नंदघर में बच्चों के साथ बांटी खुशियाँ









Leave a Reply