मध्य विद्यालय भोजूडीह में दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के तहत बच्चों की हुई जांच, दी गई जागरूकता
चंदनकियारी (बोकारो): विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर चल रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत सोमवार, 23 मार्च 2026 को मध्य विद्यालय भोजूडीह में दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन में आयोजित हुआ।
शिविर में डॉ. नेहा वर्मा, डेंटल सर्जन (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदनकियारी) द्वारा कुल 157 बच्चों के दांत और मुंह की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान 3 बच्चों में दो दांतों के बीच अतिरिक्त छोटे दांत पाए गए, जिनके उचित उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनकियारी बुलाया गया है।
इस अवसर पर बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने की तकनीक, दांतों की सफाई और आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत डॉ. राजू तिवारी द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग भी की गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।








Leave a Reply