The Jharkhand Samachar

The Jharkhand Samachar

Your Trusted Voice Across the World.

  • Archived Videos
Search

विश्व जल दिवस पर चास में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Anil Kumar Avatar
Anil Kumar
March 24, 2026
विश्व जल दिवस पर चास में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

जल संरक्षण पर जोर, उपायुक्त ने सोखपीट निर्माण और वर्षा जल संचयन अपनाने की अपील की

बोकारो: विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर सोमवार, 23 मार्च को चास प्रखंड अंतर्गत हैंसाबातु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत जल सहिया द्वारा स्वागत गीत (जल वंदना) से हुई। कार्यशाला का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल के समुचित उपयोग और जल प्रदूषण रोकने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इसकी एक-एक बूंद का संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दैनिक जीवन में जल का दुरुपयोग न करें और जल बचाने के लिए छोटे-छोटे प्रयास अपनाएं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि “गांव का पानी गांव में रहे”, इसके लिए सभी लोग अपने घरों में सोखपीट का निर्माण अवश्य करें, जिससे पानी का संरक्षण हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि नल से उपयोग के बाद निकलने वाले पानी का पुनः संचयन कर उसका उपयोग किया जा सकता है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले की सभी जलापूर्ति योजनाओं का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिल सके।
उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने अपने संबोधन में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) को बढ़ावा देना आवश्यक है, ताकि भूजल स्तर को बनाए रखा जा सके। उन्होंने लोगों से जल के प्रति जिम्मेदार बनने और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखने का संकल्प लेने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर जल शुद्धिकरण की प्रक्रिया की जानकारी ली। विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से पानी को स्वच्छ बनाने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
इस अवसर पर माराफारी पंचायत की जल सहिया पूनम देवी एवं घोड़ावाली दक्षिणी पंचायत की जल सहिया सीटू देवी ने जलापूर्ति योजना के संचालन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। वहीं, राष्ट्रपति से सम्मानित मुखिया रीना सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों को शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपायुक्त द्वारा उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई और प्लांट परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी तेनुघाट मुकेश मछुआ, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, कार्यपालक अभियंता रामप्रवेश राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • More
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to print (Opens in new window) Print

Like this:

Like Loading…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Featured Articles

  • सरहुल पर प्रकृति संरक्षण का संदेश, गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाएगी प्राकृतिक रक्षण टीम

    सरहुल पर प्रकृति संरक्षण का संदेश, गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाएगी प्राकृतिक रक्षण टीम

    March 24, 2026
  • पारटांड़ में 500 एमटी क्षमता के आधुनिक गोदाम व मार्केटिंग सेंटर का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

    पारटांड़ में 500 एमटी क्षमता के आधुनिक गोदाम व मार्केटिंग सेंटर का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

    March 24, 2026
  • प्रभु श्री राम कथा श्रवण से मिट जाती है जीवन की व्यथा: आराधना

    प्रभु श्री राम कथा श्रवण से मिट जाती है जीवन की व्यथा: आराधना

    March 24, 2026
  • कोडरमा में 150 नंद घर विकसित होंगे, डब्लू विभाग के साथ हुआ एमओयू

    कोडरमा में 150 नंद घर विकसित होंगे, डब्लू विभाग के साथ हुआ एमओयू

    March 24, 2026
  • विश्व जल दिवस पर चास में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    विश्व जल दिवस पर चास में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    March 24, 2026

Search

Author Details

Follow Us on

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • VK
  • Pinterest
  • Last.fm
  • TikTok
  • Telegram
  • WhatsApp
  • RSS Feed

Tags

bokaro international womens day jharkhand

About Us

THE JHARKHAND SAMACHAR

The Jharkhand Samachar is a dedicated digital news platform committed to delivering accurate, unbiased, and timely news from Jharkhand and across India. Our mission is to keep people informed with credible journalism that reflects the real voice of society.

Latest Articles

  • सरहुल पर प्रकृति संरक्षण का संदेश, गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाएगी प्राकृतिक रक्षण टीम

    सरहुल पर प्रकृति संरक्षण का संदेश, गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाएगी प्राकृतिक रक्षण टीम

    March 24, 2026
  • पारटांड़ में 500 एमटी क्षमता के आधुनिक गोदाम व मार्केटिंग सेंटर का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

    पारटांड़ में 500 एमटी क्षमता के आधुनिक गोदाम व मार्केटिंग सेंटर का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

    March 24, 2026
  • प्रभु श्री राम कथा श्रवण से मिट जाती है जीवन की व्यथा: आराधना

    प्रभु श्री राम कथा श्रवण से मिट जाती है जीवन की व्यथा: आराधना

    March 24, 2026

Categories

  • Article (1)
  • Bokaro (499)
  • Delhi (3)
  • Deoghar (1)
  • Dhanbad (260)
  • Education (1)
  • Garhwa (1)
  • Giridih (11)
  • Godda (2)
  • Hazaribagh (10)
  • Health (1)
  • Jamshedpur (1)
  • Jharkhand (829)
  • Kodarma (3)
  • National News (2)
  • Railway News (1)
  • Ramgarh (6)
  • Ranchi (8)
  • Uncategorized (54)
Scroll to Top
%d