कसमार Bokaro । प्रभु श्री राम कथा के श्रवण एवं गायन से मनुष्यों के जीवन की सारी व्यथा मिट जाती है, उक्त बातें श्री राम कथा का गायन व वर्णन कर रहीं शिव नगरी कांशी से पधारीं महिला प्रवक्ता बाल व्यास आराधना चतुर्वेदी ने कहा। मौका था मधुकरपुर में नवरात्रि के पावन अवसर पर पंच रात्रिय प्रभु श्री राम कथा के आयोजन का। रविवार को प्रथम रात्रि श्री राम कथा में उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम की कथा हमें रिश्तों को निभाते हुए जीने की कला तो सिखाती ही है, परन्तु इसके नियमित श्रवण और गायन कर मनुष्य भव बंधन से मुक्ति पाने के साथ साथ जीवन में व्याप्त दुखों से मुक्ति पा जाता है, बशर्ते रामचरितमानस के प्रति उन्हें श्रद्धा और विश्वास होनी आवश्यक है। इस बीच कथा के दरमियान कलाकारों द्वारा विभिन्न देवी देवताओं की झांकी प्रदर्शित की गई, जिसे देख श्रोताओं ने काफी प्रशंसा की। बच्चे लोग कुछ अधिक ही आनंद उठाए।









Leave a Reply