झारखंड की शान बनी श्वेता कुमारी, विकसित भारत युवा संसद में द्वितीय स्थान पाकर गिरिडीह का नाम किया रोशन

गिरिडीह: विकसित भारत युवा सांसद 2025 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह की छात्रा श्वेता कुमारी का स्वागत शनिवार को महादेव तालाब रोड स्थित आवास पर पहुंचकर आजसू जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव ने किया। इस मौके पर गुड्डू यादव ने श्वेता सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की। गौरव की बात है कि गिरिडीह जिला के साथ-साथ झारखंड का नाम हमारे मोहल्ले की बेटी ने किया है जो गर्व का विषय है। बताया गया कि गिरिडीह कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक की श्वेता स्वयं सेविका है। इस उपलब्धि पर गिरिडीह कॉलेज के प्रिंसिपल एनएसएस प्रभारी समेत राजनीतिक दलों के लोगों ने हर्ष जताया है। बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर की विकसित भारत युवा संसद के लिए श्वेता कुमारी का जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया या प्रतियोगिता 27 और 28 मार्च को रांची विधानसभा में आयोजित हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top