ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की घोषित प्रतिवाद दिवस पर किया पुतला दहन

चंदनकियारी/ बोकारो. अमेरिकी साम्राज्यवाद समर्थित इसराइल द्वारा गाजा में जघन्य कुकृत्य नरसंहार के खिलाफ आक्रोश में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की घोषित प्रतिवाद दिवस पर चन्दनकियारी में मंगलवार को नेताजी चौक दुबेकाटा, बरमसिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प तथा इसराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोन का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो व संचालन किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने किया। इस दौरान कुमुद महतो ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि रिपोर्ट के मुताबिक गाजा में करीब 11 हजार 200 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है।अस्पतालों में फ्यूल खत्म हो गया है। मरीजों के लिए खाने और पानी की भी किल्लत है।बिजली बंद होने से मशीनें काम नहीं कर रही हैं। आईसीयू में मरीजों और इंक्यूबेटर में नवजात बच्चों की हालात नाजुक हो रही है। युद्ध की वजह से गाजा में अब तक 23 लाख लोगों को अपने घरों को छोड़कर भागने पर विवश हुए। इन जघन्य कुकृत्य व नरसंहार की कड़ी शब्दों निन्दा करती हूं। मौके पर नुनीवाला उराव,असमा बिबी, हाबुलाल महतो, दक्षिण मंडल, हरिपद महतो, भरत किशोर मांझी, सिमरुद्दिन अंसारी,रामु महतो, मो. हबीब साह, पल्टु महतो, ढिलु महतो,भन्दु महतो आदि शामिल रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top