बोकारो:- झामुमो बोकारो जिला की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर, बोकारो सेक्टर 4 में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए अथक प्रयासों और समाज में उन्हें सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की जयंती एक महत्वपूर्ण अवसर है जब हम उनके विचारों और कार्यों को याद करते हैं और उनसे प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने जोर दिया कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक न्यायपूर्ण और समावेशी समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य और स्थानीय नागरिक शामिल हुए और उन्होंने डॉ. अंबेडकर के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य इमाम, महानगर उपाध्यक्ष संजय केजरीवाल, प्रमोद तापड़िया, आलोक सिंह, मिथुन मंडल, भागीरथ शर्मा, महिला नेत्री शांति सोरेन, सावित्री देवी, सानिया बेगम, रिंकु देवी, आकाश टुडू, राकेश सिन्हा, चंदू सिंह मुंडा, कन्हैया सिंह, दिनेश यादव, अयूब अंसारी, भारत यादव, रवि सिंह, पिंटू पासवान, सुमन वर्मा, मस्तान अंसारी, मेगाराम दे,बद्री स्वर्णकार, ज्योति लाल सोरेन, लालमोहन हेंब्रम, अर्जुन महतो, धनेश तूरी, फारूक अंसारी, सदानंद गोप, अशोक हेंब्रम, अभिषेक पांडे, संजय पांडे, सोहन मुर्मू, दिलीप ठाकुर, प्रदीप मंडल, आलम अंसारी, दीपक कुमार इत्यादि।
			
