Anil Kumar

ईएसएल स्टील लिमिटेड द्वारा ईस्ट महल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बोकारो :ईएसएल स्टील लिमिटेड ने अपने स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत मध्या विद्यालय, ईस्ट महल में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराना था। शिविर का उद्घाटन ईस्ट महल के मुखिया शीतल सिंह, ईएसएल के सिक्योरिटी हेड  अभिषेक कुमार और हेड-सीएसआर  कुणाल दरिपा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में किया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श किया। करीब 300 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में संजीव नेत्रालय और किशोर डेंटल क्लिनिक ने सहयोग दिया, जबकि सिटिज़न्स फाउंडेशन (एनजीओ पार्टनर) ने समन्वय की जिम्मेदारी निभाई।कार्यक्रम में  अभिषेक कुमार (सिक्योरिटी हेड, ईएसएल): “ऐसे शिविर ग्रामीणों को एक ही मंच पर जरूरी स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं। ईएसएल सीएसआर इस दिशा में हमेशा समर्पित है।” इसको लेकर कुणाल दरिपा (हेड-सीएसआर, ईएसएल): ने कहा कि “हमारा प्रयास है कि समुदाय तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचें और वास्तविक बदलाव लाएँ। वहीं मुखिया  शीतल सिंह: “यह पहल सराहनीय है। इतने बड़े स्तर पर डॉक्टरों की टीम को गाँव में लाना वास्तव में प्रभावशाली कदम है।”वहीं ईएसएल सीएसआर का प्रोजेक्ट आरोग्य हर साल बोकारो के आसपास के 35,000 से अधिक ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करता है। इसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मोबाइल हेल्थ वैन के माध्यम से सामान्य परामर्श, मातृ स्वास्थ्य देखभाल, रोग रोकथाम तथा जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।

Read More

डीपीएस चास, बोकारो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कार्यशाला

चास, बोकारो। दिल्ली पब्लिक स्कूल, चास में 30 अगस्त को ‘कक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को एआई की अवधारणाओं को वास्तविक जीवन के अनुप्रयोगों से जोड़ने और शिक्षा में इसके प्रभावी प्रयोग की समझ प्रदान करना था। कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, बोकारो के कंप्यूटर शिक्षक जिबिन थॉमस और दिव्या पांडेय उपस्थित थे। इसमें डीपीएस चास के सभी शिक्षक प्रतिभागी रहे। विशेषज्ञों ने शिक्षा में एआई की बढ़ती भूमिका, कौशल विकास हेतु एआई टूल्स के प्रयोग और शिक्षण पद्धति में इसके एकीकरण पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि एआई के माध्यम से शिक्षक अनुकूलित प्लेटफॉर्म का उपयोग करके सीखने को वैयक्तिकृत कर सकते हैं, ग्रेडिंग और पाठ योजना जैसे कार्य स्वचालित कर सकते हैं तथा वर्चुअल ट्यूटर और चैटबॉट्स के जरिए इंटरैक्टिव शिक्षा संभव बना सकते हैं। छात्रों को स्व-परीक्षण, समय प्रबंधन और विषय अन्वेषण में भी एआई उपयोगी सिद्ध हो सकता है। साथ ही उन्होंने एआई टूल्स के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग पर भी बल दिया। विद्यालय की चीफ मेंटर डॉ. हेमलता एस. मोहन ने कहा कि एआई और रोबोटिक्स लैब जैसे आधुनिक शैक्षिक उपकरण छात्रों को भविष्य की तकनीक आधारित चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे। विद्यालय की निदेशिका व प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी ने कहा कि शिक्षा में एआई शिक्षकों को सशक्त बना सकता है, सीखने की गति बढ़ा सकता है और शैक्षिक अनुभवों को अधिक वैयक्तिकृत बना सकता है।

Read More

गोमिया थाना प्रभारी ने कम्युनिटी आउट रीच प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों को कई जानकारियां दी

गोमिया। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार गुरूवार को उच्च विद्यालय होसिर में गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार ने कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत के यूआर योर फ्रेंड्स इन यूनिफॉर्म के द्वारा कक्षा 09 एवं 10 के विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी, यातायात नियम, नशा मुक्ति, पोक्सो, डायल 112, डायल 108, डायल 1930, साइबर अपराध के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इसी प्रकार उन्होंने यातायात नियम का पालन करने तथा ड्रग्स का सेवन करने से शरीर में पड़ने वाले प्रतिकूल असर, साइबर अपराध से बचाव के बारे में भी विस्तृत रूप से जागरूकता अभियान चलाया। मौके स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Read More

ईएसएल स्टील ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमीनी स्तर से उभरती तीरंदाजी प्रतिभाओं का जश्न मनाया

बोकारो : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ईएसएल स्टील लिमिटेड अपने वेदांता ईएसएल आर्चरी अकादमी (VEAA) के युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियों का सम्मान कर रहा है। बोकारो, झारखंड की यह अकादमी ग्रामीण बच्चों को गाँव से महानता तक पहुँचने का मौका दे रही है। 2018 में स्थापित इस अकादमी में आज 55 से अधिक बच्चे पेशेवर कोचों से प्रशिक्षण ले रहे हैं। यहाँ उन्हें अभ्यास के साथ-साथ तीरंदाजी के उपकरण, पौष्टिक आहार, फिटनेस और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर दिया जाता है। अब तक अकादमी के खिलाड़ियों ने 185 मेडल जीते हैं, जिनमें से 10 राष्ट्रीय स्तर पर हैं। इनमें से कुछ युवा सितारे हैं:1.यवना यादव (10 साल, मुनीदीह गाँव): 2022 में नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप किड्स में गोल्ड मेडल, और 2023 व 2025 में एनटीपीसी चेऱुकुरी लेनिन मेमोरियल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल। इस अवसर पर ईएसएल स्टील के सीएसआर हेड, श्री कुणाल दरिपा ने कहा:“राष्ट्रीय खेल दिवस हमें यह सिखाता है कि खेल केवल जीतने के लिए नहीं, बल्कि जीवन को नई दिशा देने के लिए भी होते हैं। ईएसएल आर्चरी अकादमी के ज़रिए हम गाँव-गाँव की प्रतिभाओं को सामने ला रहे हैं और उन्हें बड़े सपनों तक पहुँचाने में मदद कर रहे हैं।” इस राष्ट्रीय खेल दिवस पर ईएसएल स्टील लिमिटेड भारत की खेल भावना को सलाम करता है और वादा करता है कि वह इन नन्हें खिलाड़ियों का हमेशा साथ देगा, जिनके तीर उज्ज्वल भविष्य की ओर निशाना साध रहे हैं।

Read More

सहिया दीदी ,बीटीटी और सामाजिक कार्यकर्ता के लोग उनके घर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी लिया,प्रशासन हें करवाई की मांग

चंदनकियारी प्रखंड के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत प्रखंड प्रशिक्षक दल के बापी लाल पांडे के पत्नी की कोई असामाजिक तत्वों के द्वारा बीते 17 अगस्त रात को अपने ही घर के बाड़ी में हत्या कर की गई ई। घर में उनकी पत्नी तथा पांच बेटियां सोए थे। कहा जाता है कि रात को मनसा पूजा होने के कारण बापी लाल तथा उनके भाई पूजा के लिए बगल के गांव बड़दा गए हुए थें। अचानक रात तीन बजे बांटी लाल पाण्डे के बेटी ने फोन उनके पत्नी अचेत अवस्था में कुएं के सामने गिरे रहने की सूचना दिया। बापी लाल पाण्डे रात को घर आकर पत्नी बेहोश हालात में अपने पत्नी को उठाकर पुरुलिया निजी अस्पताल में ले जाया गया।जहां से रेफर करने के बाद फिर पुरुलिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उनको मृत घोषित कर दिया गया। आज जिला मुख्यालय से राज्य प्रशिक्षक दल तथा प्रखंड के सभी साहिया साथी एवं सहिया दीदी ,बीटीटी कुमुद महतो और सामाजिक कार्यकर्ता के लोग उनके घर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी लिया। तथा कैसे घटना घटी उसका का्रण तथा दर्ज प्राथमिक की के बारे में बातचीत करने चंदनकियारी के बरमसिया ओपी थाना में भी पहुंचे और प्रशासनिक सहायता को मजबूती करण के लिए ओपी प्रभारी से मुलाकात कर बातचीत की है।और अभिलंब दोषियों की गिरफ्तारी एवं करवाई करने की मांग किया। वही ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने जल्द गिरफ्तारी एवं करवाई करने की आश्वस्त किया हैं। कहा कि दौसी किसी भी हालात में पुलिस सें बच नहीं सकता हैं।

Read More

ईएसएल स्टील ने CSR पहल के तहत मदुनिया में डिजिटल कैफ़े का उद्घाटन किया

चंदनकियारी ईएसएल स्टील लिमिटेड ने अपनी सीएसआर शिक्षा परियोजना वेदांता AAS विद्यालय (VAASV) के अंतर्गत 14 अगस्त 2025 को मदुनिया में डिजिटल कैफ़े का उद्घाटन किया। यह सुविधा कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों (JAC और CBSE बोर्ड) को डिजिटल शिक्षा और ऑनलाइन लर्निंग संसाधनों तक पहुँच प्रदान करेगी। इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में मुखिया प्रदीप तुरी, डिप्टी डायरेक्टर–आयरन एंड पावर अनुप नागी, हेड–CSR कुनाल दरिपा, प्रधानाध्यापक सुरेश झा, समाजसेवी संजय कुमार, स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रुकमणी देवी एवं उपाध्यक्ष श्री रामबाबू अंसारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत रिबन काटकर की गई। इसके बाद स्वागत भाषण और वेदांता AAS विद्यालय परियोजना का संक्षिप्त परिचय दिया गया। अतिथियों ने ग्रामीण छात्रों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए वेदांता के प्रयासों की सराहना की। अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि  मुखिया प्रदीप तुरी ने ESL का धन्यवाद किया और कहा कि यह सुविधा गाँव के बच्चों और परिवारों के लिए बहुत उपयोगी होगी। वहीं अनुप नागी ने बच्चों को रोज़ स्कूल आने और पढ़ाई का आनंद लेने के लिए प्रेरित किया और आगे भी कंपनी की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया।वहीं संजय कुमार ने शिक्षा में सामाजिक योगदान की ज़रूरत पर ज़ोर दिया और छात्रों को डिजिटल मंच का ज़िम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी। वहीं कुनाल दरिपा ने सीएसआर की दृष्टि साझा की और कहा कि यह पहल ग्रामीण बच्चों को सशक्त बनाकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करेगी। परियोजना वेदांता AAS विद्यालय (VAASV) के बारे में: VAASV ईएसएल स्टील की एक शैक्षिक पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली छात्रों, स्कूल छोड़ चुके बच्चों और NIOS विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों और समग्र विकास कार्यक्रमों से जोड़ना है। यह परियोजना आधुनिक तकनीक, नई शिक्षण पद्धतियों और सामुदायिक सहयोग के माध्यम से ग्रामीण बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार करती है।

Read More

आर.एन.बी हॉस्पिटल & पाल आई रिसर्च सेंटर में आर एफ टेक्नोलॉजी के द्वारा होगा घुटना का इलाज

बोकारो। आर.एन.बी हॉस्पिटल & पाल आई रिसर्च सेंटर मे आर एफ ए टेक्नोलॉजी के द्वारा घुटने का दर्द से छुटकारा मिलेगा। जानकारी के अनुसार 50 वर्ष अधीक उम्र वाले लोगों में घुटने का दर्द अक्सर देखा जाता है। जिसके चलते मरीजों को घुटना बदलने का सलाह नहीं दिया जाता है, ऐसे में घुटने के दर्द को कम करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी एबलेशन का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक साधारण सा उपाय है और एडवांस टेक्नोलॉजी के अंतर्गत आता है। वहीं डॉ. एन.डी. कच्छप,डॉ. बीरेंद्र कुमार और आरएनबी की ऑर्थो टीम, पीईआरसी ने संयुक्त रूप से बताया कि घुटने के दर्द को कम करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी एबलेशन का इस्तेमाल किया जाता है।इस प्रकीया के दौरान कोई चीरा नही लगया जाता है और 10-15 मीनटों में (प्रोब) द्वारा दर्द के नश को ब्लॉक किया जाता है एवं मरीजो को दुसरे दिन से लाभ होने लगता है।आरएनबी हॉस्पिटल एंड पाल आई रिसर्च सेंटर प्लॉट संख्या 180 कॉपरेटिव कॉलोनी में बृहस्पतिवार को 5 मरीजों का घुटने का दर्द का इलाज डॉ बीरेन्द एवं उनके टीम द्वारा सफलता पूर्वक किया गया, डॉ बीरेंद्र ने कहा कि एफ ए टेक्नोलॉजी के द्वारा किया गया इलाज 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। वहीं स्वस्थ होकर लौटे मरीजों के ने आर एन बी हॉस्पिटल और डॉक्टरों की टीम सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर चिन्मय विद्यालय में श्रद्धांजलि

बोकारो। चिन्मय विद्यालय बोकारो में पूर्व मुख्यमंत्री दिशाेम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी,प्राचार्य सूरज शर्मा, उप प्राचार्य नरमेंद कुमार, हेड मास्टर श्री गोपालचंद मुंशी , अकादमिक समन्यक राहुल राय सहित अन्य वरीय शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।सभा में सभी ने शिबू सोरेन के समाज के प्रति योगदान को याद किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Read More

झूला और कजरी गीतों पर झूमीं महिलाएं, वसुंधरा गली में सावन मिलन उत्सव की धूम

Photo बोकारो : नगर के सेक्टर-3बी स्थित वसुंधरा गली में बुधवार शाम वसुंधरा परिवार की महिला मंडली ने सावन मिलन उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस खास मौके पर पूरा माहौल हरियाली और उत्साह से सराबोर बना रहा। महिलाएं हरी-हरी साड़ियों में सोलह श्रृंगार करके पहुंचीं और अपने हाथों पर मेहंदी रचाकर सावन के रंग में रंगी नजर आईं। इस मिलन समारोह में महिलाओं ने जमकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। एक के बाद एक महिलाओं ने गीत व नृत्य की शानदार प्रस्तुति की तथा पारंपरिक कजरी व झूला गीतों पर खूब झूमीं। उत्सव में मनोरंजन के लिए कई दिलचस्प खेलों का भी आयोजन किया गया। गुब्बारा फोड़ो प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर और बूझो तो जानें जैसे खेलों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान हंसी-मजाक और ठहाकों से पूरी वसुंधरा गली गूंजती रही। कंचन बनीं सावन क्वीनसभी प्रतियोगिताओं और प्रस्तुतियों के बाद कंचन को इस साल की सावन क्वीन घोषित किया गया। उनके नाम की घोषणा होते ही सभी ने तालियों से उनका अभिनंदन किया। इस सफल आयोजन में रूबी, रानू, अनामिका, पिंकी, खुशबू, मालती, वीणा, रूपा, प्रियंका, चंदा सिन्हा, अमर्ती देवी, मुन्नी देवी, सुलोचना देवी और मोनी आदि की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने कहा कि सावन सिर्फ एक मौसम नहीं, बल्कि खुशहाली और हरियाली का प्रतीक है। उन्होंने सभी के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। यह उत्सव महिलाओं को एक साथ आने और अपनी संस्कृति से जुड़ने का एक बेहतरीन मौका रहा।

Read More

पत्रकारों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन व वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण को दी श्रद्धांजलि

बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड निर्माण के महानायक, पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन और झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर बुधवार को बोकारो परिसदन में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में शामिल होकर पत्रकारों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दोनों दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में कृष्णा चौधरी, संजीव ओझा, सुरेन्द्र सावंत, सुरेन्द्र कुमार, अरविंद सिंह, राणा रंजीत कैलाश गोस्वामी, योगो पूर्ति, नितेश वर्मा, दिलीप वैराग्य, राममूर्ति प्रसाद, रिपु सूदन पाठक, अनिल चंदा, दिनेश पांडेय,मृत्युंजय मिश्रा, मनोज कुमार, सत्या पाल, चुमन, महेंद्र प्रसाद, सुबीर कुमार सिंह, विश्वजीत झा, अरविंद कुमार, परमेश्वर मंडल, राजेश कुमार, पंकज सिंह, धर्मनाथ, राजेश राज, सुजीत कुमार, सुनील कुमार महतो, कैलाश कुमार, सुजीत कुमार, संजय कुमार, नरेश कुमार, चंदन सिंह, राहुल कुमार बासु, अमरनाथ पोद्दार, सुनील पूर्ति सहित अन्य पत्रकार शामिल हैं।

Read More
Back To Top