Anil Kumar

भाजपा बोकारो विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ का हुआ आयोजन

चास (बोकारो)। भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय की अध्यक्षता में दीपांजलि पैलेस, चास में भाजपा की ओर से ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में धनबाद सांसद दुलु महतो उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता और अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत का तात्पर्य एक ऐसे देश से है जो अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वैश्विक स्तर पर दूसरों पर निर्भर न हो। उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने स्थानीय उद्योगों, नवाचारों और छोटे उद्यमियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया तथा कार्यकर्ताओं से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत के नागरिकों में “स्वभाषा, स्वभूषा और स्वदेशी” की भावना होनी चाहिए ताकि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य साकार किया जा सके। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पहले भारत को गोला-बारूद बाहर से मंगाना पड़ता था, परंतु आज देश में ही उसका उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि विदेशी वस्तुओं के उपयोग से पैसा विदेश चला जाता है, इसलिए हमें अपने उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। धनबाद सांसद दुलु महतो ने दीपावली के अवसर पर स्वदेशी वस्तुएं खरीदने का आह्वान किया और दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों पर “स्वदेशी अपनाएं” बोर्ड लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों में स्वदेशी सामानों का उपयोग आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय त्यागी ने किया।इस अवसर पर प्रमंडलीय प्रभारी भरत यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, जिला महामंत्री अमर स्वर्णकार, आरती राणा, अर्चना सिंह, कुमार अमित, जयप्रकाश तापड़िया, दिलीप श्रीवास्तव, मथुर मंडल, रामलाल सोरेन, वीरभद्र सिंह, राकेश कुमार मधु, चक्रधर शर्मा, राजीव कंठ, धर्मेन्द्र महथा, अभिषेक कुमार ध्रुव, अशोक कुमार पप्पू, विभीषण सिंह चौधरी, एंजेला सिंह, वर्षा देवी, हरिपद गोप, विनय किशोर, बंटी सिंह, कुमकुम राय, माया राय, प्रीति गुप्ता, पुष्पा देवी, किशोर बाउरी, पियूष गौरव, रेषभ कुमार, विशाल गौतम, मंटु राय, श्याम गुप्ता, शिवशंकर राय, बुद्धेश्वर घोषाल, मुन्ना सिंह, प्रकाश नायक, ब्रज दुबे, अवधेश यादव, सुनिता देवी, ममता देवी, दीपक शर्मा, विक्रम महतो, राजेश चौबे, गुलाब महतो, निमाई झा, अरविंद दूबे, सीता देवी, तारा ससकार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More

कथारा के बंग समाज ने धूमधाम से मनाया “विजोया सम्मिलनी” का उत्सव

कथारा (बेरमो)। कथारा स्टाफ रीक्रिएशन क्लब में बंग समाज द्वारा बड़े धूमधाम से “विजोया सम्मिलनी” उत्सव मनाया गया। क्लब में आयोजित सांस्कृति कार्यक्रम में प्रस्तुत नृत्य एवं संगीत ने लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया। नृत्य में देवांगी दास, अरित्रिका मिठाई, श्रेया दत्ता, ओसानी दत्ता, संगीत में रीना सरकार, पुतुल चौधरी, सीमा माझी, अमृता बसाक, अर्णव बसाक, अमित राय, देवव्रत बनर्जी ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन आशीष चक्रवर्ती द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान बंग समाज के सदस्य जेके साहा व उनकी धर्मपत्नी को समाज के द्वारा विदाई सम्मान दिया गया। यहां लोगों ने बताया कि बंग समाज द्वारा दुर्गा पूजा के बाद एक दूसरे के घर जाकर एवं मिलकर शुभो विजोया बोलकर यह उत्सव मानने की परंपरा रही है । लेकिन बदलते समय के साथ बंग समाज के लोग अब एक जगह पर कार्यक्रम आयोजित करके एक दूसरे को शुभो विजोयो बोलते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष चक्रवर्ती, मृदुल घोष, सुकुमार डे, कौशिक दत्ता, सीमेन नियोगी, प्रदीप नंदी, देवाशीष आदि लोगों के सराहनीय भूमिका रही।

Read More

केबी कॉलेज में छठा अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ कुलपति व बेरमो विधायक ने की शिरकत

कथारा (बेरमो): विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी धनबाद के केबी कॉलेज बेरमो की मेजबानी में दो दिवसीय छठा अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल टूर्नामेंट 2025 की शुरुआत प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में मंगलवार को शुरू हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक बेरमो जय मंगल सिंह ने किया। जयमंगल सिंह ने कॉलेज परिसर में शौचालय ब्लॉक एवं अतिथि शाला का उदघाटन किया। कहा बेरमो क्षेत्र का यह कॉलेज छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास में बढ़ चढ़ कर अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हजारों छात्र डिग्री प्राप्त कर रहे हैं और पढ़ाई का बेहतर माहौल इस कॉलेज में देखा जाता है। इसके साथ छठा अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल टूर्नामेंट 2025 कार्यक्रम में विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी धनबाद के कुलपति वरीय प्रोफेसर डॉ राम कुमार सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। वालीबॉल टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ राम कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विधायक जय मंगल सिंह रहे।कुलपति डॉ राम कुमार सिंह ने कहा खेल के माध्यम से छाए छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। खेल का महत्व जीवन के विकास में अहम है।विशिष्ट अतिथि विधायक बेरमो जयमंगल सिंह ने बताया खेल विद्यार्थी जीवन के लिए उपयोगी है। आजकल खेल रोजगार परक बनते जा रहा है सिर्फ खेल की भावना के साथ खेलना जरूरी है। प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा पुरुष वर्ग की कुल 09 टीम आई है जिनमें एच जी ई ए कॉलेज ऑफ फार्मा चास, आर पी एस कॉलेज झरिया, बी डी ए कॉलेज पिछरि, पी के रॉय मेमोरियल कॉलेज धनबाद, रणविजय स्मारक महाविद्यालय चास, विनोद बिहारी महतो कॉलेज धनबाद, गुरु नानक कॉलेज धनबाद, बी एस के कॉलेज मैथन, के बी कॉलेज बेरमो रहे। महिला वर्ग में तीन कॉलेज प्रतिभागी बने हैं जिनमें गुरु नानक कॉलेज धनबाद, बी डी ए कॉलेज पिछरि और के बी कॉलेज बेरमो है। सभी खिलाड़ी को खेल भावना से खेल खेलनी है। प्रो डा साजन भारती खेल पदाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को शुभ कामनाएं देते हुए खेल की शुरुआत करवाए। पहला वॉलीबाल प्रतियोगिता एच जी ई ए कॉलेज ऑफ फार्मा चास एवं बी डी ए कॉलेज पिछरि के बीच हुआ जिसमें एच जी ई ए कॉलेज ऑफ फार्मा चास की जीत हुई। केबी कॉलेज बेरमो की मेजबानी में आयोजित दो दिवसीय छठे अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल टूर्नामेंट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि कुलपति वरीय प्रोफेसर डॉ राम कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि विधायक बेरमो जय मंगल सिंह, प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, डिग्री कॉलेज गोमिया के प्राचार्या डॉ सरिता श्रीवास्तव, तेनुघाट कॉलेज तेनुघाट के प्राचार्य डॉ सुदामा तिवारी, संध्याकालीन कॉलेज गोमिया के प्राचार्य डॉ गुप्तेश्वर सिंह, बी डी ए कॉलेज पिछरि के प्राचार्य डॉ अशीष घोषाल आदि उपस्थित थे।

Read More

नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट के प्रवासी मजदूर हीरालाल महतो की हैदराबाद में मौत, गांव में छाया मातम।

बोकारो थर्मल (बेरमो)। नावाडीह प्रखंड स्थित ऊपरघाट कंजकिरों पंचायत पिलपिलो निवासी गोविंद महतो का 32 वर्षीय पुत्र हीरालाल महतो की बीते सोमवार की रात्रि हैदराबाद अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। मृतक के छोटा भाई भरत महतो ने बताया की मृतक हीरालाल महतो हैदराबाद में इंटरनेट वाई फाई कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता था। काम करके देर रात्रि अपने कमरा में जैसे ही पहुंचा अचानक उनके सीने में दर्द होना शुरू हो गया । आनन फानन में उसे हैदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब तक निजी अस्पताल में भर्ती था, तब तक उसकी तबियत में सुधार हो रही थी। लेकिन अचानक ठेकेदार नागराज का फोन आया और कहा कि हम निजी अस्पताल में मृतक हीरालाल महतो का इलाज नहीं करवा सकते हैं। उसी दौरान ठेकेदार निजी अस्पताल से निकालकर 100 मीटर की दूरी तय कर हैदराबाद की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके कुछ ही क्षण के बाद सरकारी अस्पताल में ही दम तोड दिया। मृतक हीरालाल महतो का स्वजनों ने इंटर नेट वाई फाई कंपनी व ठेकेदार नागराज पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। स्वजनों ने कहा कि कंपनी ने इलाज निजी अस्पताल में करवाता तो शायद जान बच सकती थीं । मृतक हीरालाल महतो परिवार का एकलौता कमाने वाला था। मृतक अपने पीछे पत्नी कलावती देवी,पुत्र सुनील कुमार (13)वर्ष व एक पुत्री सुमित्रा कुमारी (07) वर्ष को छोड़ चला गया। घटना सुन स्वजनों का रोकर बुरा हाल हैं। घटना की सूचना मृतक के स्वजनों ने स्थानीय डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो व पूर्व मंत्री पुत्र अखिलेश महतो को दिया हैं।

Read More

इमेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी स्वांग में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

गोमिया। स्वांग वनबी में इमेडिक्स स्मार्ट फॉर्मेसी में सोमवार को मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. रमेश रजक ने फीता काटकर किया। इस दौरान क्षेत्र से आए कई लोगों की स्वास्थ्य की जांच कर उचित सलाह दिया गया। वहीं कई लोगों का शुगर, बीपी, ब्लड आदि की जांच भी किया गया। लोगों के स्वास्थ्य की जांच डा रमेश रजक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया गया। मौके पर जिप सदस्य डा सुरेंद्र राज, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, डा संतोष, डा सजल राज, कुलदीप प्रजापति, इमेडिक्स के वकार सिद्धकी, अमनदीप, फ्रेंचाइजी ओनर रंजीत प्रजापति, छुन्नू प्रजापति, राहुल आदि उपस्थित थे।

Read More

चलकरी में सोलर प्लांट का निर्माण का नही बनी सहमति, ग्रामीणो ने किया बहिष्कार

कथारा : चलकरी में सीसीएल द्वारा अधिग्रहीत 80 एकड जमीन पर लगभग 70 करोड़ की लागत से 8.5 मेगावाट सोलर प्लांट का निर्माण किये जाने की योजना के साथ केंद्र सरकार का कोल इंडिया के साथ समझौता हुआ है उसमें सोलर मिशन के तहत ग्रीन ऊर्जा के माध्यम से गांवों को बिजली उपलब्ध करायी जानी है चलकरी में चार यूनिट का निर्माण किया जायेगा उक्त अलोक में सोमवार को सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के करगली आफिसर्स क्लब मे प्रबंधन और चलकरी बस्ती के ग्रामीणों की बीच बैठक हुई। यहां अधिकारियो ने बताया कि यूनिट का नाम ए, बी, सी व डी होगा इतना सुनते ही ग्रामीणो ने एक स्वर मे कहा कि सीसीएल के द्वारा पहले चलकरी बस्ती मे ग्रामीणो को बिजली और पानी उपलब्ध कराई जाए, तब हमलोग सोलर प्लांट का निर्माण करने देगे। बैठक का बहिष्कार करते हुए तमाम ग्रामीण बाहर निकल गए। यहां लोगो का कहना है की ग्रामीण को सीसीएल. प्रबंधन अपना गुलाम समझ बैठा है गांव में बिजली उत्पादन कर शहर को देगा ओर गांव के लोग बिजली पानी के लिए तरसे ऐसा हरगिज नहीं होगा। बैठक बहिष्कार के बाद लोग चले गए। बैठक मे स्टाफ आफिसर (विद्युत एवं यांत्रिक) जयशंकर प्रसाद और भू-राजस्व पदाधिकारी शंकर कुमार सहित पसंस इंद्रजीत मंडल, पूर्व मुखिया पंचानन मंडल सहित भरत मंडल, सुरेश शर्मा, मुन्ना गिरि, किशुन नायक, छुटन केवट, भोला केवट, राज केवट, पंकज केवट, रामदेव केवट, मोहम्मद मनीरूदीन, मोहम्मद सरफराज, संतोष मंडल, तैयब हुसैन, बंटी केवट आदि उपस्थित थे।

Read More

काली पूजा व सोहराय पर्व को ले ग्रामीणों ने की बैठक

कथारा । काली पूजा सोहराय पर्व को धूम धाम से मनाने को लेकर चांदो पंचायत के बसरिया में ग्रामीणों का बैठक वृजमोहन मुर्मू के अध्यक्षता में की गई जिसमे कुल ग्यारह टोला के लोग उपस्थित थे। यहां लोगो ने बीते वर्ष के लेखा जोखा को रखा तथा इस वर्ष के खर्च का चर्चा की। मुख्य रुप से उपस्थित नायके हडम होपना मांझी, प्रधान श्यामलाल मुर्मू ने कहा की सोहराय पर्व यहां पूर्वजों से मनाया जा रहा है इसलिए इस वर्ष सोहराय पुरे धूम धाम से मनाएंगे इसके लिए सभी टोला में चंदा उठाना है समय पर सामग्री जुटाना है। आगे कहा की ओर वर्ष से अधिक आकर्षक व भव्य रुप से मनाया जायेगा त्योहार इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। निर्णय पर उपस्थित लोगो ने एक स्वर में स्वीकार किया। बैठक में जीतराम टुडू, मंगर गंझु, रामलाल कमार, शिवचंद मांझी, रामदास मांझी, जागरन मांझी, रामबिलास मुर्मू, बीमासी टुडू आदि उपस्थित थे।

Read More

डीवीसी चेयरमैन से मिला गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा।

बोकारो थर्मल। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सोमवार को डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में डीवीसी चेयरमैन एस सुरेश से मिले। बोकारो थर्मल की जन समस्याएं और यहां नया प्लांट लगाने पर विस्तृत रूप से चर्चा किया। सांसद ने कहा कि डीवीसी नया प्लांट लगाने के लिए डीवीसी के द्वारा क्वाटर आवास, हॉस्पिटल, स्कूल आदि की शिफ्टिंग कार्य पर भी जोर दिया गया। साथ ही कहा कि डीवीसी के नया प्लांट लगने से एक नया रोजगार का सृजन उत्पन्न होगा। और यहां के लोगों को रोजगार से वंचित नहीं होना पड़ेगा। सांसद ने यह भी कहा कि डीवीसी जल्द से जल्द नया प्लांट लगाकर समय अवधि पर पूरा करे। डीवीसी को अगर किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो बताएं। हम सभी बोकारो थर्मल व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भरपूर सहयोग करेंगे। इस पर चेयरमैन ने कहा कि इसी साल नवंबर महीने में नयी यूनिट की आधारशिला रखी जायेगी। बोकारो थर्मल में आउट साइडर को आवंटित क्वार्टर के लाइसेंस फी में की गयी वृद्धि वापस लेने एवं पेंशनरों के आवास को व्यवस्थित करने पर चर्चा की़। कई मामलों व क्षेत्र के विकास को लेकर चेयरमैन ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिया। मौके बीजी होलकर, ईडी एचआर अखिलेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो, जितेंद्र यादव, कमलेश महतो, मुखिया विश्वनाथ महतो, रोशन लाल यादव, नरेश प्रजापति, दिनेश्वर मंडल, मुकेश सिंहा, मिथलेश कुमार, विगन महतो, अरविन्द पांडेय, विदन महतो, प्रियंका शर्मा, गुड़िया देवी, किशुन महतो, संगीता देवी, तारा देवी, राजेश कुमार, सोनू कुमार, बैजनाथ महतो आदि उपस्थित थे।

Read More

बोकारो में महिलाओं का शराबबंदी जुलूस, अवैध शराब केंद्रों पर धावा

बोकारो जिले के चंदनक्यारी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को सैकड़ों महिलाओं ने अवैध शराब के विरोध में विशाल जुलूस निकाला। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इलाके में अवैध शराब की बिक्री और निर्माण धड़ल्ले से हो रहा है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।जुलूस में शामिल महिलाओं ने आरोप लगाया कि कई मिनी फैक्ट्री में अवैध शराब बनाई जा रही है और इसकी खुलेआम बिक्री प्रत्येक गली-मोहल्ले में हो रही है। इसके बावजूद आबकारी विभाग और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। महिलाओं ने चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निश्चितपुर समेत कई स्थानों पर अवैध शराब बिक्री केंद्रों पर धावा बोलकर शराब को नष्ट कर दिया। साथ ही, निर्माण के लिए लगाए गए कई भट्ठियों और शराब बनाने के उपकरणों को भी तोड़फोड़ कर समाप्त कर दिया।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार थाना में शिकायत करने के बावजूद अवैध कारोबार बंद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ पूर्व में भी अनेक कार्रवाई की गई है, और आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More

वेदांता के नंद घर द्वारा सात राज्यों में एक लाख बच्चों को मिलेगा पोषण अनुपूरक ‘शिशु संजीवनी’

कुपोषण से लड़ने और ‘पोषण से प्रगति’ का संदेश फैलाने की दिशा में एक और कदम बोकारो, 13 अक्टूबर 2025। वेदांता की प्रमुख सामाजिक पहल नंद घर ने नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) फाउंडेशन फॉर न्यूट्रिशन के सहयोग से ‘शिशु संजीवनी’ नामक पोषण अनुपूरक के 1 लाख पैक देश के 7 राज्यों में वितरित करने की घोषणा की है। यह पहल पोषण माह 2025 के दौरान 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य बाल कुपोषण को कम करना और बच्चों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है।नंद घर देशभर में 15 राज्यों में 9,400 से अधिक आधुनिक आंगनवाड़ियों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण से जोड़ रहा है। यह वर्ष एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) के 50 वर्ष पूरे होने का भी प्रतीक है।वेदांता लिमिटेड की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा कि सच्चा राष्ट्र निर्माण बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण से शुरू होता है। NDDB के साथ ‘शिशु संजीवनी’ पहल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।नंद घर की सीईओ शशि अरोड़ा ने कहा कि ICDS की 50वीं वर्षगांठ भारत की बाल पोषण यात्रा का मील का पत्थर है और नंद घर इस विरासत को आगे बढ़ा रहा है।NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह ने बताया कि ‘शिशु संजीवनी’ वैज्ञानिक रूप से तैयार ऊर्जा-समृद्ध खाद्य अनुपूरक है जो बच्चों की पोषण ज़रूरतों को पूरा करेगा।ईएसएल स्टील लिमिटेड के डिप्टी सीईओ रविश शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में वास्तविक बदलाव ला रहा है।नंद घर अपने पोषण कार्यक्रमों के तहत फोर्टिफाइड सप्लीमेंट, परिवार जागरूकता और तकनीकी साझेदारी के माध्यम से प्रतिदिन 3.6 लाख बच्चों तक पहुंच रहा है। यह पहल ‘विकसित भारत’ के उस दृष्टिकोण का प्रतीक है जिसमें हर बच्चा स्वस्थ, सक्षम और अवसरों से भरपूर जीवन जी सके।

Read More
Back To Top